दो बाइक भिड़ी, एक बाइक सवार महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बचा है। घटना मांडल थाना इलाके में मांडल-हरिपुरा के बीच हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
सहायक उप निरीक्षक मुंशी खां ने बीएचएन को बताया कि डोडवानियों का खेड़ा निवासी बंशीलाल प्रजापत, उसकी पत्नी रामू 54 रिश्तेदारी में गये थे। दंपती, बाइक से पुन: अपने गांव लौट रहा था। इस बीच, मांडल-हरिपुरा के बीच पेट्रोल पंप के पास इनकी बाइक को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामू प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पति बंशी, बाल-बाल बचा। रामू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना