भाजपा किसान मोर्चा की डिजिटल डायरेक्टरी की तैयारियां पूर्ण, मंडल अध्यक्षों ने सौंपी सूचनाएं

 


भीलवाड़ा। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा ज़िलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में व भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी ! जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला ने संबोघित करते हुए कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में ई-गवर्नेंस को मध्य नजर रखते हुए एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सपने को साकार करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने सबसे पहले डिजिटल डायरेक्टरी का कार्य पूर्ण कर लिया है। इसी क्रम में भीलवाड़ा के सभी मंडल अध्यक्षों ने  भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर जिला महांमत्री बाबूलाल टाँक आदि के नेतॄव में डिजिटल डायरेक्टरी का पूर्ण प्रारूप तैयार कर जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला को सौपी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने प्रत्येक मंडल अध्यक्षों से कहा कि‍ सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडलो में रात्रि  प्रवास करके प्रत्येक ग्राम से एक संयोजक दो सह-संयोजक बना कर आगामी 25 तारीख तक उनकी सूची जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर को सौंपे व साथ ही जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा की किसी भी कार्यकर्ता का प्रमाण पत्र प्रवास होता है प्रवास करे व केंद्र सरकार की जनकल्याणक़ारी योजनाओ को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाए जिससे गरीब वंचित किसानो को लाभ मिल सके ! कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बाबु लाल टांक ने किया ।इस कार्यक्रम में जिले के मंडल अध्यक्षों के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप पुरोहित विष्णु दिमन भी मौजूद रहे !

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना