VIDEO यातायात व्यवस्था धड़ाम, शहर में फिर लगा लंबा जाम


 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के तमाम दावे खोखले नजर आने लगे हैं।  इन दिनों शहर में ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई।  शहर जाम से जूझने लगा। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे।

शहर में सबसे ज्यादा हाल इन दिनों गंगापुर चौराहा से अंडरब्रिज तक और अंदरुनी हिस्से में भी अंडरब्रिज से स्टेशन चौराहा, राजेंद्र मार्ग, एलएनटी मार्ग का खराब है। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में यातायात थाने में सब इंस्पेक्टर की जगह डीएसपी को प्रभारी लगाया, लेकिन व्यवस्थायें सुधरने के बजाय ज्यादा बिगडऩे लगी है। सोमवार को सुबह 11 से लेकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक रुक-रुक कर अंडरब्रिज से स्टेशन चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा।  चारों ओर जाम की समस्या बनी रही। हालात इस कदर बिगड़े रहे कि बाइक सवार तक भी आगे नही निकल पा रहे थे। जाम के चलते दोपहिया, चौपहिया वाहनों के साथ ही वे लोग भी फंस गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल जाना था। गरमी के चलते जाम में फंसे वाहन चालक पसीने से तर-बतर हो गये। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहियों वाहनों का शहर में आवागमन लगा रहता है। जिसके चलते लोगों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यातायात पुलिस कभी थाने के सामने सिवरेज कार्य चलने को लेकर तो कभी बार-बार रेलवे फाटक बंद रहने की दुहाई देते हुये जाम लगने की बात कहकर पल्लू झाड़ लेती है।  
जाम में फंसे वाहन चालक ये ही कहते नजर आये कि शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। जहां देखो वहां अव्यवस्थाओं का नजारा देखने को मिलता है। शहर के मार्गों पर वाहन चलाना टेढ़ी खीर हो गया है। एक किलोमीटर का रास्ता तय करने के लिए कई स्थानों पर आधा घंटा तक बर्बाद हो रहा है। शहर में लगातार चौपट होती यातायात व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। 
जानकारों का कहना यह भी है कि अंडरब्रिज से स्टेशन चौराहा तक सड़क के दोनों और व्यापारियों ने सड़कों पर सामान रखा हुआ है, जिससे भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा दुकानों पर आने वाले वाहन चालक सड़क पर ही अपना वाहन खड़ा कर देते है। एक और समस्या ठेले वालों की भी है, जोएक बार फिर सड़कों पर नजर आने लगे हैं। बेतरतीब खड़े रहने वाले ठेलों और ऑटो चालकों ने भी यहां की यातायात व्यवस्था बिगाडऩे में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। बता दें कि तत्कालीन यातायात शाखा प्रभारी राजेंद्र सिंह ने शहर में लगने वाले फल-फू्रट के ठेलों को मियांचंदजी की बावड़ी से हरीसेवा धाम रोड के किनारे व्यवस्थित खड़े करवाये थे, लेकिन आजकल यह ठेले एक बार फिर सड़कों और बाजारों में नजर आने लगे हैं।   जिससे मार्गों पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं पैदल चलने वाले भी परेशानी का सामना करते हैं। इसके बाद भी यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गौर नहीं किया जा रहा है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना