VIDEO अच्छी बरसात से मेनाल का झरना शुरू, आने लगे सैलानी

 


मांडलगढ़  शैलेंद्र साहू। 
मांडलगढ़ क्षेत्र में शनिवार को अच्छी बरसात होने के बाद भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ की सीमा पर स्थित देश का प्रसिद्ध मेनाल झरना बहना शुरू हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी मेनाल पहुंचे। इस दौरान लोग परिवार के साथ मेनाल पहुंचे और झरने में नहाने सहित उसे निहारा। रविवार को मेनाल बड़ी संख्या में बच्चे भी आए। कई दिनों बाद मेनाल झरने पर रौनक दिखी। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में खुशी दिखाई दी। झरने पर स्नान का आनंद लेने के बाद लोगों ने यहां स्थित माताजी मंदिर में दर्शन भी किए। अच्छी बरसात के बाद यहां की पहाड़ियां हरियाली से गुलजार नजर आई। पक्षियों की चहचहाट भी प्रकृति के इस नजारे को और भी मनोरम बना रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा