कृष्णभक्त अलीबख्श की प्रतिमा खंडित

 

 अलवर जिले के मुंडावर कस्बे में वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में करीब साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनाये गए कृष्णभक्त अलीबख्श के पैनारोमा में समाजकंटकों ने तोड़फोड़ की है। कृष्ण भक्त अलीबख्श की प्रतिमा को पत्थर से खंडित किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। शनिवार रात को अलीबख्श की प्रतिमा खंडित होने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उपखंड प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद हरकत में आये तहसीलदार नीमराणा रमेश चंद जोशी मुंडावर थाना पुलिस के साथ शनिवार देर रात ही प्रतिमा का अवलोकन करने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तहसीलदार ने मुडावर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज होने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।


 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा