युवक को सांप ने आठ बार डसा, स्थानीय लोगों में दहशत

 

 


उत्तर प्रदेश का बस्ती जिला, यहां रामपुर गांव से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक लड़के को सांप ने एक या दो बार नहीं बल्कि 8 बार डसा। परिवारवाले कहते हैं कि अब तो हम थक चुके हैं। सांप से बचाने के लिए झाड़-फूंक भी कराया गया लेकिन कुछ भी काम नहीं आ रहा है। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है।

बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में 17 वर्षीय यशराज को एक जहरीले सांप ने एक बार नहीं बल्कि महीने में आठ बार डसा। इसके बावजूद लड़के बच गया। परिवारवाले कहते हैं कि यशराज को जब पहली बार सांप ने काटा था तो उपचार होने के बाद वह ठीक होकर घर लौट आया। इसके बाद फिर से सांप ने उसे तीन बार डसा, फिर से वह इलाज के बाद ठीक हो गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वहीं, परिवारवालों ने बताया कि सांप अबतक यशराज को आठ बार डस चुका है।
 


इस घटना के बाद हमने उसे अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। जबतक वह रिश्तेदार के घर पर था तबतक तो सांप नहीं नजर आया।


चंद्रमौलि मिश्रा, यश के पिता


'फिर आठवीं बार यश को सांप ने डसा'
यश के पिता चंद्रमौलि मिश्रा ने कहा, 'तीन बार सांप के डसने के बाद बेटे को रिश्तेदार रामजी शुक्ल के घर बहादुरपुर भेज दिया गया था। उस दौरान सांप आता-जाता दिखता था। कुछ दिनों बाद वह भी दिखना बंद हो गया। 10 दिन बाद सांप बहादुरपुर पहुंच गया। वहां भी उसने यश को डस लिया। इसके बाद यश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम इस बात से बुरी तरह परेशान हो गए। हम यश को अब घर ले आए, जहां 25 अगस्त को आठवीं बार सांप ने उसे डस लिया।'



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा