मुख्यमंत्री के पुतले की निकाली शव यात्रा, पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

 

गंगापुर  (सुरेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में आज बिजली की बढ़ी हुई दरों के विरोध में मुख्यमंत्री  के पुतले की शव यात्रा भूत बावजी मंदिर से डाक बंगले तक निकाल डाकबंगला चौराहे पर पुतला फूंका गया| भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया| भाजपा के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश स्तर पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया| भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष लखन माली ने बताया कि बिजली की बढ़ी दरों को लेकर आज गंगापुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया|


कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री  के पुतले की  शव यात्रा निकाली गई| मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला दहन किया गया| वहीं भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा बिजली विभाग के एईएन गिर्राज मीणा को बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में ज्ञापन दिया गया| इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रूप लाल जाट, नाथू लाल गाडरी, दीपक चौधरी,  सुरेश तिवारी, विनोद लड्ढा, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे|



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना