घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

इंदौर/ सोशल मीडिया पर एक मकान वीडियो रविवार को वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक मकान के ऊपर पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा था। पुलिस ने तहकीकात की, तो पता चला कि यह मकान इंदौर और देवास के बीच शिप्रा इलाके में स्थित है। उसके बाद पुलिस केस दर्ज मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पाकिस्तानी झंडा को भी जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शिप्रा के निकट फारुख के मकान पर यह झंडा लहरा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर राजस्व अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे। आरोपी मकान मालिक का नाम फारुख खान हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया है। औद्योगिक थाने की पुलिस झंडे के साथ फारुख खान को भी लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक लखन सिंह पुरबिया ने बताया कि फारुख के घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा था। जिसके बारे में घर मालिक फारुख का कहना था कि झंडा 12 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञानता में लगा दिया है। हालांकि पाकिस्तानी झंडा कहां से आया? 12 वर्ष के नाबालिग बच्चे ने छत में पर इतना ऊंचा झंडा अकेले कैसे लगाया? जैसे सवालों के जवाब नहीं मिल सके। 

इस मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फारुख के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही फारुख के सारे संबंधों को खंगाले जा रहे हैं।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना