72 घंटे में कोरोना मरीजों को ठीक करने का फार्मूला तैयार करने का दावा

 

एटा  । जिले के डॉक्टर शैलेन्द्र जैन ने  दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा फार्मूला विकसित किया  है जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीज 72 घंटे में ठीक हो सकते हैं। उन्होंने इसके बड़े स्तर पर ट्रायल के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय,  आईसीएमआर से अनुमति भी मांगी है जिससे वो अपने इस रिसर्च पेपर और फॉर्मूले  को पब्लिश कर सकें। डॉ शैलेन्द्र जैन ने भारत के सबसे बड़े कोविड सेंटर नई दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को पत्र लिख मुफ्त सेवा देने  की अनुमति मांगी है। 


शैलेन्द्र जैन का दावा है कि ये एयरोसोल बेस्ड ‘मिडिफाइड गैस थैरेपी है जिसमे ‘मिडिटी के साथ मे गैस और एयरोसोल को देते है जिससे  कि साइट पर जो भी वायरस है वो मर जाता है। ये कोरोना एंटीजन को 72 घंटे  में ठीक कर देती है। वे कहते हैं कि इतनी जल्दी रिकवरी तो किसी भी ड्रग की संभव नहीं है क्योंकि हमारी ड्रग साइट पर जाती है जहां पर कि वायरस इफेक्टिव होते हैं। इसलिए ये थैरेपी बहुत ज्यादा कामयाब है। इसके बहुत ही कम साइड इफेक्ट हैं। हल्का सा जुकाम, गले मे खरास होती है। हमारी एयरोसोल  बेस्ड गैस थैरेपी का कोई भी रेज्युडल साइड इफेक्ट नही है। 


उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति मांगी है। दुनिया को इस खतरे से जितनी जल्दी मुक्ति दिला सकें उतना अच्छा है। उन्होंने  दावा किया कि इस थैरेपी से कई मरीजों को ठीक किया है। 90 फीसदी मरीज 72 घंटे के अंदर एंटीजन फ्री हो गए, अब वो आगे बीमारी नही फैला सकते। वे कहते हैं कि एंटीजन निगेटिव करने का अभी तक कोई भी एजेंट दुनिया मे ट्राई नही किया गया है। वैक्सीन भी अभी ट्रायल पर है। डॉ0 शैलेन्द्र जैन अपने इस फॉर्मूले के द्वारा देश को फ्री सेवा देना चाहते हैं। कोरोना से ठीक हुई मरीज विनीता गुप्ता बताती है कि वे इन्ही डॉक्टर की दवा से और थेरेपी से ठीक हो गयी। यही नही इन्होंने ठीक होने के बाद अपनी जांच सरकारी अस्पताल में भी क्रॉस चेक कराई वहाँ भी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी  है। इसी तरह दूसरी कोरोना मरीज प्रिया का भी  डॉक्टर शैलेन्द्र जैन ने अपनी इसी थेरेपी से इलाज कर ठीक किया।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना