लुटेरे ने महिला डॉक्टर की तोड़ी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई लूट

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुंह पर मास्क लगाकर बाइक सवार लूटेरे ने महिला डॉक्टर की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला डॉक्टर बुजुर्ग मां के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश चेन तोड़कर भाग गए। मां-बेटी जब तक शोर मचाती बदमाश आंखों से ओझल हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।

बर्रा थाना क्षेत्र नई बस्ती में रहने वाली डॉक्टर तान्या त्रिपाठी फिजियोथेरेपिस्ट है। डॉक्टर तान्या बुजुर्ग मां के साथ मॉर्निग वॉक पर निकली थी। मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त वाइट कलर की अपाचे से आए बदमाश चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक चलाने वाले लुटेरे ने हेलमेट लगाया था और पीछे बैठे लुटेरे ने मुंह पर मॉस्क लगाया था। लूटेरे झपट्टा मार चेन तोड़ते हुए हाइवे की तरफ भाग गए।

 गले में पड़े निशान
महिला डॉक्टर तान्या त्रिपाठी ने बताया कि सुबह मॉर्निग वॉक से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाश चेन तोड़कर भाग गए। जब तक मैं कुछ समझ पाती बाइक सवार बदमाश दूर जा चुके थे। बदमाशों की इस करतूत से मेरे गले पर निशान चोट के निशान बन गए।

  लॉकडाउन  से था सन्नाटा
रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होता, जिसकी वजह से शहर में पूरी तरह से बंदी होती है। रविवार को लोग देरी से सोकर उठे थे, और सड़क और गलियों पर भी सन्नाटा था। जिसका फायदा उठाते हुए लूटेरे बड़ी आसनी से फरार होने में कामयाब हो गए।

  मुंह पर लगा था मॉस्क
महिला डाक्टर के साथ हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश आते है। जिसमे बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहना था। बाइक के पीछे बैठै लूटेरे ने सफेद रंग का मास्क लगाया था। लुटेरे इतने एक्सपर्ट थे कि एक बार मे ही झपट्टा मार कर चेन तोड़ ली।

बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह के मुताबिक लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। फुटेज के अधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा