सिर में दर्द था किशोरी ने ले ली गलत दवा, हुई मौत

 

भीलवाड़ा हलचल। जिले के जालमपुरा गांव की एक किशोरी ने सिर दर्द के चलते गलत दवा का सेवन कर जिसकी तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। करेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
करेड़ा थाने के दीवान राजेंद्र सिंह ने हलचल को बताया कि थाना सर्किल के जालमपुरा गांव निवासी भगवान सिंह राजपूत की 17 वर्षीय बेटी आशा कंवर के सिर में दर्द था। इसके चलते उसने घर में आलमारी में रखी सिर दर्द के बजाय गलत दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। किशोरी को तत्काल करेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान आशा कंवर ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा