कोरोना के 1450 नए मामले, परिवहन मंत्री भी संक्रमित

 

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1450 नए मामले सामने आए, 2122 रिकवर हुए और 13 मौतें हुईं हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मामले 80,227 हो गए हैं, जिसमें 65,093 रिकवर, 14,091 सक्रिय मामले और 1,043 मौतें शामिल हैं। इस बीच, प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ख्याल रखें। खाचरिवास 28 अगस्त को नीज और जेईई परिक्षाओं के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे।


जिसमें सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खुद को तीसरी बार आइसोलेट किया है। वसुंधरा राजे से तीन दिन पहल भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने मुलाकात की थी, उसके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। इसके बाद वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया। इससे पहले वे एक बार लखनऊ और दूसरी बाद दिल्ली में आइसोलेट हुई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विश्वेंद्र सिंह व भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई पिछले दिनों ही संक्रमित हुए हैं।


मुख्यमंत्री कार्यालय के 10 अधिकारी और कर्मचारी चार दिन पहले ही कोरोना की चपेट में आए हैं। टोंक में देवली पुलिस थाने के एक सिपाही रमेश की कोरोना के कारण मौत हो गई। थाने के चार सिपाही संक्रमित मिले हैं। अजमेर जेल में एक दर्जन कैदियों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। प्रदेश कोटा और आबू रोड में छह सितंबर और उदयपुर व बीकानेर में सोमवार सुबह तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य सरकार ने परिस्थितियों के हिसाब से लॉकडाउन लागू करने का अधिकार जिला कलेक्टरों को दिया है।


 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना