26 जनवरी को भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा और शीतलहर बरकरार, अभी नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली ।  26 जनवरी 2021 को एक तरफ जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है वहीं देश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों को परेशान किया हुआ हुआ है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 26 जनवरी के दिन भी घना कोहरा रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि शीतलहर से पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है।

22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

कोहरे के चलते लगातार ट्रेनें और फ्लाइ्टस अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं। आज भी कोहरे के चलते विजिबिलटी कम रही, जिसके चलते 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फिलहाल इस ठंड और घने कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी 3-4 दिनों तक और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मानें तो राजधानी दिल्लवासियों को अगले दो-तीन दिन और ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ेगा। राजधानी में  न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही यहां फिर शीत लहर  जारी रहेगी। मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी बना रहेगा। 

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम का यह बदलाव उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ जमी हुई है और कोहरे का कहर  भी जारी है जिससे दिन ठंडे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। यूपी के मेरठ में आज न्‍यूनतम पारा सात डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की आशंका जताई गई है। सुबह के समय कोहरा अभी बना हुआ है। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना