उपचुनाव में 12 बजे तक 30 फ़ीसदी वोट पड़े


जयपुर। प्रदेश में राजसमंद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा एवं चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण जारी हैं और दोपहर 12 बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। तीनों सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन बाद में धीरे-धीरे बढ़ते हुए दोपहर 12 बजे तक 29.82 प्रतिशत तक पहुंच गया। इनमें राजसमंद में 31.87, सहाड़ा में 30.13 एवं सुजानगढ़ में 27.89 प्रतिशत मतदान हुआ। कोरोना की दूसरी लहर के भय के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक 10.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 11 बजे तक 23 फीसदी के पार पहुंच गया।

मतदान केन्द्रों पर विकलांग मतदाताओं को व्हील चेयर की सहायता से मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान सहाड़ा में पहली बार मतदान कर रही एक महिला मतदाता ने बताया कि उसे पहली बार वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा हैं और उसने अपने गांव की समस्या के समाधान के लिए वोट किया है। मतदान के शुरु में कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में मामूली गड़बड़ी की शिकायतें मिली जिन्हें तुरंत दुरस्त कर दी गई। निर्वाचन विभाग द्वारा स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित चुनाव के सभी जरूरी उपाय एवं व्यवस्था की गई और कोरोना के मद्देनजर सभी 1145 मतदान केंद्रों को मतदान शुरू होने से पहले सैनिटाइज किया गया। मतदाताओं को मतदान से पहले उनके तापमान जांचकर, हाथ सैनिटाइज कराकर उनके हाथों में दस्ताने पहनाने के बाद मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी मतदान केंद्र पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

सभी मतदान केंद्रों पर उचित दूरी पर गोले बनाए गए हैं, जहां मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। मतदान के लिए कई जगहों पर आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं, जहां मतदाता के वोट डालने से पहले बैठने के लिए तंबू लगाकर कुर्सियां लगाई गई हैं। इसी तरह सुजानगढ़ में एक मतदान केन्द्र पर मतदान कराने के लिए केवल महिलाओं को ही लगाया गया हैं और उस मतदान केन्द्र की सजावट करके उसे आकर्षित रूप दिया गया है। मतदान के दौरान कहीं से भी अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई हैं।

प्रदेश की इन तीनों सीटों पर 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें सहाड़ा से 8, सुजानगढ़ से 9 और राजसमंद से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों जगहों पर उपचुनाव में 1145 मतदान केंद्रों पर 7 लाख 45 हजार 758 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन सहाड़ा एवं राजसमंद में रालोपा के प्रत्याशी दोनों प्रमुख दल कांग्रेस एवं भाजपा के उम्मीदवारों के चुनावी गणित को प्रभावित करता नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि सुजानगढ सीट मंत्री रहते मास्टर भंवरलाल के निधन, राजसमंद सीट पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी तथा सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन के बाद खाली होने पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें सुजानगढ़ एवं सहाड़ा में कांग्रेस जबकि राजसमंद में भाजपा का कब्जा था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना