महिला प्रबंधित मतदान केंद्र का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

 


गंगापुर (हलचल)। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के तहत प्रशासन की ओर से बूथ संख्या 161-ए को महिला प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां मतदानकर्मियों में सभी महिलाएं हैं। पुलिसकर्मी से लेकर चुनाव अधिकारी तक महिलाओं को ही बनाया गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने इस बूथ का निरीक्षण किया और मतदान की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्मिकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा। कलक्टर ने कहा कि राजस्थान में पहली बार चुनाव में मतदाताओं को ब्लॉग दिया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका नहीं रहे। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और शाम तक मतदान प्रतिशत बढऩे की संभावना है। इसके अलावा शाम को एक घंटे कोरोना संक्रमित मरीजों के मतदान की व्यवस्था की गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा