नई दिल्ली का बुजुर्ग सड़क पर अचेत मिला, अस्पताल में मौत, माना कोविड संदिग्ध

 

 भीलवाड़ा हलचल। शहर में कलेक्ट्री के नजदीक अचेत मिले नई दिल्ली के एक बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
कोतवाली थाने के हैडकांस्टेबल सत्यकाम ने हलचल को बताया कि बीती रात कलेक्ट्री के नजदीक एक बुजुर्ग अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे कोरोना संदिग्ध मानकर भर्ती किया गया। उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास एक फोन व दस्तावेज मिले हैं, जिसके आधार पर मृतक के नई दिल्ली निवासी बरजानंद सरस्वती (70) होने की बात कही जा रही है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना