कोरोना मरीज ने अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या की

 

भिलाई। ट्विनसिटी से लगे जामुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती  मरीज ने अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार आधी रात की है। जब अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीज नींद में सो रहे थे तब बीमारी से तंग आकर अधेड़ उम्र के मरीज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

 

11 अप्रैल से भर्ती था मरीज
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला कोरोना मरीज जामुल के सुविधा हॉस्पिटल में 11 अप्रैल से भर्ती था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मृतक धमधा निवासी ईश्वर विश्वकर्मा उम्र 43 साल का यहां उपचार चल रहा था। बुधवार रात करीब 1 बजे ईश्वर ने वार्ड के ही खिड़की से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। टीआई विशाल सोम ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से घटना की सूचना मिली। जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टर्स से पूछताछ की गई है। मरीज के मौत की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना