भाविप राजस्थान मध्य प्रांत करेगा पर्यावरण मित्र, सखी एवं दंपति उपाधि योजना शुरू

 


भीलवाड़ा।

भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत पर्यावरण मित्र सखी एवं दंपति उपाधि योजना शुरू करेगा। प्रांतीय अध्यक्ष पारसमल बोहरा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। विकास के नाम पर वृक्षों की अत्यधिक कटाई एवं बढ़ते प्रदूषण के कारण तापमान बढ़ रहा है जिस कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है। कहीं बर्फीला तूफान तो कहीं जंगल में आग, कहीं अति वर्षा के कारण बाढ़ तो कहीं वर्षा के अभाव में सूखा पड़ रहा है। इस भयावह होती जा रही स्थिति में कमी लाने के लिए हम सभी मिलकर एक साथ प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से यह वसुंधरा माता की समाज व देश के द्वारा सच्ची सेवा होगी। इसी को लेकर भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत द्वारा पर्यावरण मित्र, पर्यावरण सखी व पर्यावरण दंपति की उपाधि योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत ऐसे व्यक्ति, मातृशक्ति, युगल दंपति जो विश्व पृथ्वी दिवस से लेकर 10 जुलाई परिषद स्थापना दिवस तक की अवधि के बीच 11 नवीन वृक्ष रोपित कर सेल्फी विद प्लांट प्रेषित कराएंगे उन्हें  पर्यावरण मित्र, पर्यावरण सखी व पर्यावरण दंपति की उपाधि से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पवन बांगड़ ने बताया की इस योजना के लिए सभी शाखाओं को निर्देशित किया गया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना