डोडा चूरा तस्करी में डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

 


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) बड़लियास थाना पुलिस ने डोडा-चुरा तस्करी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया | आरोपी अपने स्थानीय थानों में भी 5 साल से स्थाई वारंटी है | बड़लियास थाना पुलिस ने बताया कि जनवरी 2021 में पुलिस ने सवाईपुर क्षेत्र में एक बोलेरो से 104 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा जब्त करते हुए दो आरोपियों नीमच जिले के दिनेश मेघवाल व प्रकाश बंजारा को गिरफ्तार किया था | इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसको गिरफ्तार किया गया | इस मामले में पुलिस ने मंदसौर जिले के बरडिया, बरखेड़ा हाल सरवानिया महाराज, नीमच निवासी कैलाश पुत्र चंपालाल माली को गिरफ्तार किया, आरोपी इन दिनों खाखले का कार्य कर रहा | आरोपी कैलाश नाहरगढ़ व सीतामऊ थाने का 5 साल से स्थाई वारंटी है | गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेजा गया ||

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार