PUBG के चक्कर में कांग्रेसी नेता के बेटे का सुसाइड: गेम में चैलेंज पूरा नहीं कर पाया था

 


उदयपुर। उदयपुर में जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस की नेता कामिनी गुर्जर के 21 साल के बेटे प्रथम गुर्जर ने सुसाइड कर लिया। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण PUBG माना जा रहा है। वह गेम में कोई चैलेंज पूरा नहीं कर पाया था। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। प्रथम का मोबाइल लॉक है। लॉक खुलने के बाद कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम का परिवार किसी भी किस्म के तनाव या टेंशन से इनकार कर रहा है। परिवार वाले इतना जरूर कहते हैं कि वह मोबाइल पर गेम ज्यादा खेला करता था। शायद यह गेम PUBG था।

सुबह 4 बजे दादी ने वॉशरूम से आते देखा था

हिरणमगरी के सेक्टर-4 के रहने वाले प्रथम के पिता की रिपोर्ट को लेकर हिरणमगरी थाने के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा- परिवार ने बताया है कि रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। सुबह 4 बजे उसकी दादी ने प्रथम को वॉशरूम से आते हुए देखा था। शनिवार सुबह 8 बजे गार्डन में पौधों को पानी देते हुए पिता की नजर कमरे में गई तो होश उड़ गए। प्रथम की बॉडी लटकी हुई थी।

किराएदार की मदद से तोड़ा गेट
पिता ने एक किराएदार की मदद से बेटे के कमरे का गेट तोड़ा। प्रथम की बॉडी गेट पर लगे हैंगर से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एहतियातन लड़के का फोन रखवाया है। फिलहाल फोन लॉक है। घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। इसलिए गेम वाला एंगल एक्सप्लोर किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना