जायंट्स ग्रुप ऑफ टेक्सटाइल सिटी ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह


भीलवाड़ा (हलचल)। जायंट्स गु्रप ऑफ  टेक्सटाइल सिटी ने आज निजी वाटिका में होली स्नेह मिलन आयोजित किया।
अध्यक्ष अर्चना सोनी ने सभी को होली की शुभकामना दी एवं कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार होली नहीं खेलने, मास्क अनिवार्य रूप से लगाने एवं अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
मुख्य अतिथि पूर्व सभापति मंजू पोखरना ने शपथ दिलाई कि सजग व सतर्क रहेंगे, भीड़ से बचेंगे, जरूरी ना होने पर घर से नहीं निकलेंगे और हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से धोते रहेंगे। सचिव निशा सोनी ने बताया कि सभी महिलाओं ने कोरोना से बचाव के तरीके बताए।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मंजू बापना, अलका गर्ग, लीला राठी, सुमन मंगल, सुमन अग्रवाल, शकुन्तला बोहरा, सुधा सोमानी, मोनिका पाटनी, चित्रा बदलानी, मंजू चतुर्वेदी, नैना सेठी, रेखा संचेती, हेमलता लोढ़ा, सपना अग्रवाल आदि उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना