प्रदेशा उपाध्यक्ष आचार्य व प्रदेश महासचिव अरुण का स्वागत


गुलाबपुरा (हलचल) । राजस्थान आंगनबाड़ी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रसाद आचार्य एवं प्रदेश महासचिव अरुणा छीपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर से गुलाबपुरा पहुंचने पर जिला कार्यकारिणी भीलवाड़ा की जिलाध्यक्ष उमा तिवारी महासचिव रजिया मंसूरी पिंकी सेन निर्मला जोशी एवं अजमेर जिला अध्यक्ष शीला जोशी अजमेर जिला उपाध्यक्ष गायत्री ने राम प्रसाद आचार्य को साफा पहनाकर स्वागत किया । प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रसाद आचार्य अरुणा पूरी जिला कार्यकारिणी सवाई भोज मंदिर जाकर महंत सुरेश दास  आशीर्वाद लिया।
सामुदायिक भवन चुंगी नाका आसींद पर आसींद ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया जिसमें अरुणा छिपा ने कहा कि हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने के लिए राजस्थान सरकार से वार्तालाप कर रहे हैं।
प्रदेश  उपाध्यक्ष आचार्य ने कहा कि आने वाले चुनाव से पहले राजस्थान आंगनबाड़ी यूनियन द्वारा घोषणा की गई कि कार्यकर्ता का मानदेय 2023 तक ₹21000 हर महीने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय दिलवा कर ही दम लेंगे अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम आंदोलन की राह पर चलने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तैयारी चल रही है जैसे ही डूंगरपुर जिला अध्यक्ष  ममता पंचाल ने साधारण सभा की बैठक में विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी कि उसके बाद गहलोत सरकार ने 10 परसेंट मानदेय बढ़ाया था लेकिन 10 परसेंट से हम संतुष्ट नहीं हैं हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को या तो स्थायीकरण किया जाए या ₹21000 प्रति मानदेय दिया जाए राजस्थान आंगनबाड़ी यूनियन की आसींद ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा