पुलिस इंस्पेक्टर के घर 11 लाख रुपए की चोरी

 


जयपुर.  दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर राजू राम सूर्या के  घर दो चोरों ने देर रात 10 से 11 लाख रुपए की चोरी की। इस दौरान घर की मालकिन चांदनी देवी घर से 30 मीटर दूर अपने दूसरे घर में बच्चे के साथ सो रही थी। घर की रखवाली करने के लिए 4 साल के कुत्ता जोजो और दो माह की लिजा को छोड़ा हुआ था। ये दोनों डॉग लैब्रा हैं। चोरों ने कुत्तों को बेहोश करवने वाले बिस्किट दिए। फिर घर में चोरी की।

घटना कानोता के गायत्री ग्रीन सिटी की है। चोरों ने रात करीब 2 बजे घर में प्रवेश किया। बदमाशों को पता था की घर में कुत्ते हैं। वे अपने साथ नशीले बिस्किट लेकर आये थे। चोरों ने 4 साल के जोजो को नशीला बिस्किट खिला दिया। इसके बाद उसे छत पर बंद कर के नीचे उतर गये। जोजो नशीला बिस्किट खा कर बेहोश हो गया। वहीं दो माह की लीजा ने बिस्किट नहीं खाया। भौंकती हुई 30 मीटर दूर मालकिन के दूसरे घर तक पहुंची। घर के कई चक्कर काटे लेकिन कोई नहीं जगा। सुबह इस पूरी घटना का सीसीटीवी में देखा गया।
सीआई राजू राम सूर्या के दो मकान हैं। दोनों की दूरी 30 मीटर है। कल रात चांदनी देवी मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में बच्चों के पास चली गई। रात अधिक होने से वह वहीं सो गई। इस बीच चोर घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब घर लौटी तो चांदनी देवी घर देख घबरा गई। बच्चों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने लगी।
चांदनी देवी के घर से चोरों ने सोने के दो कंगन, सोने का रानी हार, सोने का मंगल सूत्र, सोने की पांच अंगूठियां, सोने की दो चेन और लॉकेट, सोने की तीन जेंट्स अंगूठियां, करीब तीस से तीस ग्राम सोने का सिक्का और चांदी के कई किलो जेवर चोरी कर लिए। साथ ही करीब साठ से सत्तर हजार रुपए कैश भी चोर ले गए। चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि 42 इंच की एलईडी भी चोरों ने उतार ली। जो सामान नहीं खुला या नहीं ले जा सके गुस्से में आकर तोड़ दिया। चोर करीब ग्यारह लाख रुपए के जेवर कैश एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज