फैक्ट्री मजदूर की मौत, अस्पताल में हंगामा


 भीलवाड़ा हलचल। मंगरोप थाना सर्किल में स्थित एक फैक्ट्री मजदूर की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। इससे गुस्साये परिजनों  व अन्य लोगों ने लाश को मोर्चरी में नहीं रखने दिया। ये लोग शव को ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमेर सिंह नामक श्रमिक चित्तौडग़ढ़ हाइवे स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान साथ मौजूद लोग शव को घर ले जाने की जिद पर अड़ गये, लेकिन पुलिस को आशंका थी कि ये लोग शव फैक्ट्री ले जायेंगे, जहां हंगामा हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने शव को इन लोगों को नहीं दिया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बीच, फैक्ट्री प्रबंधन भी अस्पताल पहुंच गया है। दोनों पक्षों में बातचीत होने की संभावना है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना