पहाड़ी के ढलान में मिली अज्ञात युवक की जली हुई लाश,फैली सनसनी

 

  भीलवाड़ा हलचल। समोड़ी चौराहे के नजदीक पहाड़ी के ढलान में मंगलवार शाम एक युवक की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, आज इस पहाड़ी के करीब एक किलोमीटर एरिया में आग लग गई, जिसे बुझाने के दौरान यह शव मिला। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिल्हाल पुलिस छानबीन कर रही है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, समोड़ी चौराहा से करीब 500-600 मीटर दूर स्थित पहाड़ी के करीब एक किलोमीटर दूरी में आग लग गई। जर्मन झाडिय़ों व बंबुल में लगी आग की सूचना पर आस-पास के लोग व मुख्यालय से दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को एक युवक की जली हुई लाश नजर आई। यह देखकर वे सकते में आ गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी व थाना प्रभारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। मृतक 30 से 35 साल का हो सकता है। शव जलने से पहचान करने में परेशानी हो रही है। मौके पर पहचान संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना