लोक अदालत का यह नारा, कोई न जीता कोई ना हारा, जैसे नारों के साथ नाथद्वारा में निकली विधिक जागरुकता रैली

 

 नाथद्वारा हलचल।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष  एवं  जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द अनन्त भण्डारी के निर्देशानुसार  12 मार्च .2022 (द्वितीय शनिवार) को नाथद्वारा मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसमें   शमनीय दाण्डिक अपराध, अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसुली के प्रकरण, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), एम.ए.सी.टी. प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधित विवाद अन्य सिविल मामलें (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो) आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों के साथ ही राजस्व न्यायालयों यथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय में भी प्रकरण रखवायें जाकर राजीनामे के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। 
     उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आमजन को जागरूक करने आज  गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा से एक रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर नाथद्वारा के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: विद्यालय तक निकाली गई। उक्त रैली में बालकों द्वारा बैनर आदि लेकर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नारे यथा  लोक अदालत का यह नारा, कोई न जीता कोई ना हारा , लोक अदालत जाएंगे, वादों को सुलझाएंगे, जैसे् नारे लगाकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया। 
    इस संबंध में  अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव ने भी रैली के माध्यम से आमजन से अपील की कि  पक्षकारान्  संबंधित न्यायालय में अपने प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने का अनुरोध कर सकते है एवं वे न्यायालय में लम्बित उक्त प्रकृति के प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाकर राजीनामा के माध्यम से इनका शीघ्र निस्तारण करवा सकते है। इससे समय व धन की बचत होगी ।  प्रकरणों का अंतिम रूप से निस्तारण भी हो सकेगा। रैली में विद्यालय के प्राचार्य ललित कोठारी, अध्यापक/अध्यापिका गीता शर्मा,  परेश नागर, तारा माली,  घनश्याम कुमावत,   लाखनसिंह चौधरी उपस्थित रहे। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना