राजस्व मंत्री जाट ने दी नसीहत-कांग्रेस कार्यकर्ता, नेताओं के साथ न चल कर कांग्रेस की नीतियों पर चलें

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी .प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट रविवार देर शाम को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय डाक बंगले में उनका कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने सर्वप्रथम महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया बाद में यहां पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल व कांग्रेस नेता संदीप महावीर जीनगर की अगुवाई में माला पहनाकर साफा बंधवा कर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। उनके साथ यहां पहुंचे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। 
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस के निरंतर कमजोर होने पर सरकार व संगठन द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे है कि जवाब में राजस्व मंत्री जाट ने कहा कि शाहपुरा में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है किन्हीं कारणों से आपस में उनमें मनमुटाव हो सकता है। जिन लोगों पर कांग्रेस ने भरोसा किया था वही लोग कांग्रेस का साथ नहीं दे पाए हैं। उन्होनंे कहा कि कार्यकर्ताओं को अब समझना चाहिए कि वे नेताओं के साथ ना चल कर कांग्रेस की नीतियों के साथ चलें। तभी कांग्रेस मजबूत होगी। यही हम आव्हान कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी आंदोलन से पहले से सेवा करती रही है। देश सेवा पहले है। कांग्रेस कोई राजनीति के लिए नहीं है। कार्यकर्ताओं को पुराने कार्यकर्ताओं से सीख लेकर सेवा धर्म को सर्वोपरी मानते हुए क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए। युवा कार्यकर्ताओं को इसमें आगे आना ही होगा।
शाहपुरा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फूलडोल महोत्सव की व्यवस्था में राज्य सरकार के असहयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जिला कलेक्टर से बात कर मामले को दिखाएंगे और इस वर्ष फूलडोल महोत्सव में सरकार की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने राज्य सरकार के बजट के बारे में जिले के लिए की गई घोषणाओं को बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि कांग्रेस जन आमजन के बीच कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बता कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का हर संभव प्रयास करें। जाट ने कहा कि शाहपुरा में कांग्रेस मजबूत थी पर किन्ही कारणों के चलते कमजोर हो गयी इसे दोबारा सशक्त बनाने के सभी संभव प्रयास किये जायेगें। शाहपुरा में कांग्रेस को दोबारा मजबूत बनायेगें।
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने सर्वप्रथम महान क्रांतिकारी भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया बाद में यहां पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल व कांग्रेस नेता संदीप महावीर जीनगर की अगुवाई में माला पहनाकर साफा बंधवा कर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। उनके साथ यहां पहुंचे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। जिला उपाध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा हाल ही में विधानसभा में पेश बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसा बजट आज तक पेश नहीं किया गया है। पूर्व बजट के 70 प्रतिशत कार्यो को सरकार ने पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसान, आम आदमी को बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। कर्मचारियों की मांगों को भी स्वीकार किया गया है। जिससे पूरे प्रदेश में खुशनुमा माहौल बन गया है। 
इस दौरान वहां कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, पीसीसी मेंबर राजकुमार बैरवा, किशन गोदारा, रामनारायण कुमावत, राजेंद्र चोधरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, जिला कांग्रेस महासचिव रामेश्वर सोलंकी, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह राणावत, हमीद खान कायमखानी, सदीक पठान, जयंत जीनगर सहित अन्य कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना