VIDEO महाशिवरात्रि कल, हरणी महादेव मंदिर में होगी चार पहर की पूजा, तीन दिवसीय मेला भरेगा, जिले भर में सजे शिवालय


 भीलवाड़ा प्रहलाद तेली। महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया जायेगा। हरणी महामंदिर में चार पहर की पूजा होगी। वहीं तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी दो साल बाद इस बार किया जा रहा है। पर्व को लेकर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में विशेष सजावट की गई है।  महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को हैै। पर्व को देखते हुये शहर के प्रमुख हरणी महादेव,  देवरिया बालाजी, ब्राह्मणों की कुई शिव मंदिर,पातोला महादेव, जिले में तिलिस्वां महादेव सहित अन्य शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। हरणी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर चार पहर की चार पूजा की जायेगी। मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद शर्मा ने हलचल को बताया कि पहली पूजा सुबह नौ बजे से चालू होती है जो एक बजे तक चलती है। इसमें नमक-चमक रुद्राभिषेक होता है। महीमनस्त्रोत का पाठ और पंचामृत का रुद्धा अभिषेक होता है। 
दूसरी पूजा में रुद्राभिषेक होता है। रुद्रधारा का अभिषेक होता है। तीसरी पूजा में रुद्राभिषेक अष्टोध्याय होता है। इसमें गन्ने का रस और दुग्ध का अभिषेक होता है। चौथी पूजा चालू होती है सुबह साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक होती है। इसमें महिमनस्त्रोत व रुद्राभिषेक होता है। इसके बाद हनुमानजी की पूजा होती है। फिर हवन होता। इसके बाद महाआरती होती है। 
उधर, कोरोना के चलते दो साल बाद इस बार हरणी महादेव में तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी नगर परिषद की ओर से करवाया जा रहा है। इस दौरान एक मार्च को सांस्कृतिक संध्या शाम सवा सात बजे, दो मार्च को सवा सात बजे भजन संध्या, तीन मार्च की शाम कवि सम्मेलन होगा। मेले को लेकर हरणी महादेव में झूले-चकरी व स्टॉलें सज गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना