महिला डकैत वाली गैंग ने किसान का किया अपहरण

 


मुरैना. चंबल की महिला डकैत वाली गैंग ने मुरैना के एक किसान का अपहरण कर लिया। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसके साथ मारपीट की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डकैतों पर फायरिंग की तो जवाब में डकैतों ने भी फायर किए। इसके बाद डकैत किसान को सरसों के खेत में छोड़कर भाग गए।

सिंहौनियां पुलिस घायल किसान को लेकर आई। उसे जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया। किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना गुरुवार की रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। घायल किसान ने बताया गैंग में आठ लोग थे, जिसमें एक महिला भी है।

पुलिस ने बताया, सूचना मिली थी कि डकैत ने बाबरीपुरा के किसान राधेश्याम सैंथियां (65) का अपहरण कर लिया है। सिंहौनियां थाना प्रभारी पवन भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस फोर्स बाबरीपुरा के खेतों में पहुंची। पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तभी फायरिंग की आवाज आई। इस पर पुलिस ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए डकैत किसान को सरसों के खेत में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस किसान तक पहुंची और उसे खेत से निकाल लाई।

डकैतों ने किसान के हाथ-पैर बांध दिए थे। जब पुलिस किसान तक पहुंची तो उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। किसान ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने किसान को पानी पिलाया और जिला अस्पताल मुरैना भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

किसान ने बताया कि डकैतों की संख्या 8 थी। उनके साथ एक महिला डकैत भी थी। गिरोह के सदस्यों की बोली राजस्थानी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह राजस्थान का है, जो मध्यप्रदेश में लूटपाट और अपहरण के इरादे से घूम रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा