कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अशोक गहलोत की वापसी?


कांग्रेस आलाकमान के लिए अध्यक्ष पद पर किसी का नाम फाइनल करना टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। पहले जहां अशोक गहलोत का नाम लगभग तय माना जा रहा था, वहीं रविवार रात राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद गहलोत से सोनिया गांधी की नाराजगी की खबरें आईं। गहलोत ने सोनिया गांधी से फोन पर बात कर मनाने की कोशिश की है। गहलोत ने सोनिया से कहा है कि उन्होंने आलाकमान को चुनौती नहीं दी। इस बीच कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है गहलोत अभी भी अध्यक्ष पद की रेस में बने हुए हैं। दूसरी ओर, सचिन पायलट का दिल्ली दौरा करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि आलाकमान गहलोत और पायलट के बीच सुलह कराने के मूड में है।

सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर नहीं हैं, हालांकि गांधी परिवार उनके प्रति वफादार राजस्थान के 90 से अधिक विधायकों के विद्रोह ने परेशान जरूर कर दिया है। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि अशोक गहलोत "अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस में हैं और इससे इंकार नहीं किया गया है"। 

सोनिया से बात की
मीडिया रिपोर्ट हैं कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है। उन्होंने राजस्थान में हुए सियासी घमासान पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में हुए घटनाक्रम के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं। साथ ही कहा कि उन्होंने आलाकमान को कभी चुनौती नहीं दी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की "भारत जोड़ी यात्रा" के बीच में पार्टी को शर्मिंदा करने वाले विद्रोह की साजिश रचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अशोक गहलोत से नाराज है। सूत्रों का कहना है कि 71 वर्षीय सोनिया गांधी के राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से इनकार करने से नेतृत्व नाराज हो गया है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज