बाथरुम का दरवाजा तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, इलेक्ट्रिक वाहनों की 10 बैट्रियां की चोरी

 


  भीलवाड़ा पीके गढ़वाल। इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम से चोर वाहनों की दस बैट्रियां चुरा ले गये। खास बात यह है कि अजमेर हाइवे स्थित इस शोरूम के पीछे स्थित बाथरूम का दरवाजा तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया। इस वारदात से क्षेत्रीय व्यवसायी सकते में आ गये। सुभाषनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 
पुलिस के अनुसार, अजमेर हाइवे पर गायत्री आश्रम चौराहा स्थित कृष्णा जिओ अर्थ नामक शोरूम में इलेक्ट्रिक दोपहिया व तिपहिया वाहनों की बिक्री की जाती है।  इस शोरुम में रात्रि के समय चोरों ने प्रवेश किया। ये बदमाश पीछे स्थित बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शोरूम के अंदर पहुंचे। चोरों ने वहां रखी गाडिय़ों की 10 बैट्रिया चुराकर ली और फरार हो गये। इसे लेकर माणिक्य नगर मंगला चौक निवासी योगेश सिंह हाड़ा ने सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना