छ वायरस मुक्त व्यक्ति डिस्चार्ज, अबतक कुल 82 हुए ठीक

 भीलवाड़ा हलचल।   रविवार को कोरोना  वायरस मुक्त 6 व्यक्तियों को  आजाद नगर स्थित महाप्रज्ञ भवन स्थित कोविड-19 केयर सेन्टर से डिस्चार्ज किया गया।
            मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. राजन नंदा ने गुलाब का फूल और डिस्चार्ज टिकट देकर सभी को अपने गन्तव्य के लिये रवाना किया।  14 दिन के होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
             उन्होंने कहा कि  अब तक कुल  82  कोरोना पोसिटिव मरीजों के  नेगेटिव होने पर  उन्हें डिस्चार्ज  किया जा चुका है। पहले 76 मरीजों को  30 मई तक डिस्चार्ज किया गया  तथा 6 मरीज आज डिस्चार्ज किए गए हैं।
       उन्होंने बताया कि आज 3 मरीज और कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 143 मरीज पोजिटिव आए हैं।    
      इस अवसर पर एमजी अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण गौड, सीएमएचओ डाॅ. मुश्ताक खान सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज