स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला माथुर को 92 वीं जयंती पर किया नमन

  भीलवाड़ा हलचल। स्वतत्रंता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निवर्तमान अध्यक्षा स्व. सुशीला माथुर की 92वीं जंयती पर शनिवार को संस्था परिसर में स्थित मूर्ति स्थल पर उनके चित्र के समक्ष स्टाॅफ सदस्यों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि स्व. सुशीला जी माथुर का जीवन नारी शिक्षा एवं महिलाओं के उत्थान के लिये समर्पित रहा। आज उनकी जन्म जंयती के अवसर पर उन्हें याद किया गया तथा सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने तथा महिला आश्रम संस्थान को निरन्तर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला आश्रम बीएड़ काॅलेज प्राचार्या डाॅ. अणिमा पुरोहित, एसडीएम काॅलेज प्राचार्या कीर्ति सिंह, बीपीएड़ काॅलेज प्राचार्या चन्द्रकान्ता त्रिपाटी, महिला आश्रम उमावि की प्रधानाचार्या आशा जैमन, पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या सरिता गर्ग, उपाचार्या ज्योति शर्मा , इंटरनेशनल स्कुल की काॅडिनेटर दीपा पेशवानी आदि सहित कई स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना