खोये तोतों को महिला ने किया कैद, पुलिस में रिपोर्ट और फिर...

राजसमंद जिले के कुंवारिया गांव में शुक्रवार को अनोखी पुलिस शिकायत और अनोखा फैसला देखने को मिला। शिकायतकर्ता था ग्यारह वर्षीय एक बालक। शिकायत थी कि उसके दो पालतू तोतों को एक महिला ने कैद कर लिया है। वह बालक को तोते नहीं दे रही। बालक की शिकायत पर पुलिस जांच करने महिला के घर पहुंची तो उसने कह दिया को दोनों तोते उसके हैं। फिर पुलिस ने एक अनोखी तफ्तीश की और थोड़ी देर में ही महिला का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने थोड़ी देर की जांच के बाद ही बालक को उसके खोए हुए दोनों पालतू तोते दिला दिये।


कुंवारिया थाने में 11 वर्षीय बालक करण सिंह आया और थानाधिकारी को शिकायत करते हुए कहा कि एक महिला उसके पालतू तोते नहीं लौटा रही। बालक का कहना था कि उसने दो तोते पाल रखे थे। उनका नाम कृष्णा और राधा रखा हुआ था। लॉकडाउन के दौरान उसके तोते उड़ गए और वह उन्हें ढूंढ नहीं पाया। जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिली तो उसने तोतों को ढूंढना शुरू कर दिया। उसके दोनों तोते उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक घर में थे, जिसे वहां एक महिला ने कैद करके रखा हुआ था।


बालक की बार-बार गुजारिश के बावजूद उस महिला ने बालक को तोते देने से इंकार कर दिया था। बालक की करूण पुकार सुनकर थानाधिकारी भी द्रवित हो उठे तथा उन्होंने हेड कांस्टेबल हरी सिंह तथा रोशन लाल को बालक के साथ उस महिला के घर जाकर जांच करने को कहा। महिला ने पुलिसकर्मियों को भी तोते देने से इंकार कर दिया और कहा कि वह कैसे माने की यह तोते इस बालक के हैं।


इस पर बालक ने कहा कि दोनों तोते उसे पहचानते हैं। वह उनके नाम से पुकारेगा तो दोनों उसके पास आ जाएंगे। इस पर पुलिस की समझाइश पर महिला मानी और तोते कैद से मुक्त किए। बालक ने जैसे ही तोतों को नाम से पुकारा, दोनों तोते उसके कंधे पर आकर बैठ गए। इस तरह पुलिस ने तोते बालक को दिलाए और वह खुशी-खुशी अपने घर लौट गया।  


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज