नाग-नागिन के जोड़े ने की अठखेलियां, लोगों ने बताया अच्छे मानसून का संकेत

भटेड़ा (दिनेश कुमार सुवालका)। बनेड़ा क्षेत्र के भटेड़ा गांव में गुरुवार सुबह राजेंद्र सिंह राठौड़ के एक बाड़े में नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करते दिखा।
सांप के जोड़े के गुत्थम गुत्था होकर अठखेलियां करते देख लोगों में रोमांच नजर आया। जोड़ा पौन घंटे तक हवा में करीब 3 फीट ऊपर उठकर अठखेलियां करते रहा। इस दौरान लोगों ने सांप के जोड़े के वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ग्रामीणों का कहना है कि बैशाख महीने में सांप के जोड़े का अठखेलियां करते दिखाई देना अच्छे मानसून का संकेत है और आने वाला जमाना किसानों के लिए अच्छा होगा। बच्चों में थोड़ा डर दिखा लेकिन सांप के जोड़े ने किसी की ओर ध्यान नहीं दिया और अठखेलियां करने के बाद वहां से चला गया।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार