भगवानपुरा  में रोड लाइटें खराब

 

भगवानपुरा  (कैलाश शर्मा )  भगवानपुरा  में लगभग 15 दिन पूर्व शॉर्ट सर्किट से गांव की  रोड लाइटें खराब हो गई थी। जिसके  कारण भगवानपुरा में  रात्रि के समय मुख्य बाजार व गांव के सभी गली मोहल्लो में अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष गोविंद जोशी ने बताया कि भगवानपुरा की रोड लाइटें  पिछले 15 दिन पूर्व 11000 लाइन में तकनीकी खराबी  ( शार्ट सर्किट ) से बंद हो गई थी। जो अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।  इन दिनों बरसात का मौसम होने से रात  में जानवरों का भय भी बना रहता है। अंधेरा होने के बाद किसी भी स्थान पर आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने  प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की है । इधर प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सेन ने बताया कि मुझे इस बारे में आज ही जानकारी मिली है । मैंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत  करा दिया है। एवं शीघ्र ही सभी रोड लाइटों को  ठीक करवा  कर  चालू  करवा दिया जाएगा।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा