कल मनाया जाएगा श्री आनंदधाम हवेली में कृष्ण जन्मोत्सव 

 

भीलवाड़ा (हलचल) रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित श्री आनंदधाम हवेली में कृष्ण जन्मोत्सव 12 अगस्त को मनाया जाएगा। बुधवार सुबह 8 बजे मंगला आरती कार्यक्रम की शुरूआत होगी। गाजे बाजे के साथ प्रभु श्रीनाथ जी, श्री द्वारिकाधीश जी एवं ठाकुरजी का पंचामृत स्नान होगा। दोपहर 12 बजे राजभोग दर्शन में तिलक आरती का आयोजन होगा। शाम छह बजे भोग आरती होगी। मंदिर ट्रस्टी सुमन बाहेती ने बताया कि रात 10:30 बजे जागरण के दर्शन खुलेंगे। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव में भगवान सालिगराम जी का पंचामृत स्नान होगा। महाभोग लगेगा। आरती का आयोजन होगा। जन्मोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 9 बजे नंद महोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्टी राजेंद्र बाहेती ने बताया कि कोविड-19 को लेकर प्रशासन की गाइड लाइन की पालना करते हुए सभी दर्शन भीतर ही होंगे



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा