|
चित्तौडग़ढ़ (हलचल) राजस्थान ब्राम्हण महासभा जिला इकाई चित्तौडग़ढ़ ने परशुराम सेना प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की है। राजस्थान ब्राम्हण महासभा के प्रदेश प्रचार सचिव चन्द्रप्रकाश दशोरा ने बताया कि महासभा के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार पुरोहित एवं रावतभाटा के तहसील अध्यक्ष कोशलकिशोर दुबे की अनुशंषा पर महासभा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा ने कार्यकारिणी में हनुमान प्रसाद मिश्रा, रावतभाटा, दीपक पंचोली बेगूं, और कुलदीप बारेगामा कपासन को परशुराम सेना प्रकोष्ट में जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी के साथ तहसील अध्यक्ष पद पर गौरव चाष्टा कपासन, रमाकान्त शर्मा रावतभाटा, गोपाल भारद्वाज बेगूं, संगठन सचिव पद पर ऋ त्विक व्यास कपासन, मनीष श्रंृगी, ब्रजमोहन मिश्रा रावतभाटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधेश शर्मा, गुल्लू दवे, सतीश शर्मा, सुशील शर्मा, रावतभाटा, हेमन्त कुमार उपाध्याय कपासन, महामंत्री पद पर सुरेश शर्मा तिवारी, शनि दुबे रावतभाटा, अनिल शर्मा बिनोता, उपाध्यक्ष पद पर ऋ तु, दीपक मिश्रा, आशीष शर्मा, रिंकू दुबे, रवि ओदिच्य रावतभाटा, संयुक्त सचिव पद पर परमेश्वर मिश्रा रावतभाटा तथा सचिव पद पर रमेश पंचोली रावतभाटा को मनोनीत किया गया है।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें