स्काउट डिविजन कमिश्नर व अन्य  अधिकारियों ने किया आक्या स्कूल का अवलोकन

 









 

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह )जिले के आमेट तहसील में पर्यावरण व भौतिक विकास के क्षेत्र में उलेखनीय प्रगति करने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या का बुधवार को स्काउट डिविजन कमिश्नर व अन्य  अधिकारियों ने अवलोकन किया। अधिकारियों के दल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व  गाइड के दल में बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त मण्डल उदयपुर, छैल बिहारी शर्मा सीओ स्काउट राजसमन्द, गिरिराज डाकोत सचिव स्थानीय संघ, स्काउटर शेर सिंह सैनी, स्काउटर मोहन लाल गर्ग, स्काउटर कुलदीप पारीक, स्काउटर यशवंत नंगारची, स्काउटर सुरेन्द्र कुमार सम्मिलित थे। शिक्षक गणपत लाल चौधरी द्वारा दल को विद्यालय के चट्टानी क्षेत्र में वृक्षारोपण, गार्डन, वाटिका, पक्षियों के परिंडे, प्रार्थना सभागार की चित्रकारी, कक्षा कक्षों की सजावट, वॉटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओ को कार्य एवं विशेषताओं के साथ दिखाया। विद्यालय परिवार की ओर से स्काउट दल के सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था प्रधान भंवर सिंह चुंडावत, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष जेता राम गुर्जर,  श्री गोभक्त सेवा समिति आमेट के अध्यक्ष धर्मेश छीपा, स्काउटर गोकुल राम बुनकर, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह , जितेंद्र सिंह , पंकज गाडरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता वैष्णव, सहायिका झमकू सुथार आदि उपस्थित थे। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा