भाजपा सांसद सीपी जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव

चित्तौड़गढ़/ भाजपा के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देकर उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन होने तथा खुद की जांच कराने का आग्रह किया है। सांसद जोशी ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देने के बाद नगर परिषद ने सांसद कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। राजस्थान में मंगलवार को 1796 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही 14 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1867 तक पहुंच गई। वहीं संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 89 हजार 844 हो गया। एक्टिव केसों की संख्या 15,949 है।


कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रभारी हैं सांसद जोशी


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को कोटा संभाग का प्रभारी बना रखा है और वहां नगर निगम चुनाव प्रचार की कमान भी वह संभाले हुए थे। दो दिन पहले उनकी अचानक तबियत खराब होने पर वह चित्तौड़गढ़ लौटे तथा यहां आकर कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले। जिसके बाद सांसद जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी उन सभी लोगों को दी है, जो पिछले दिनों में उनके संपर्क में आए। उन्होंने आग्रह भी किया है कि जो उनके निकट संपर्क में आए हैं, वे होम क्वारंटाइन हो जाए। साथ ही लक्षण दिखाई देने पर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना