स्वास्थ्य क्षेत्र में नवग्रह आश्रम के यूट्यूब चैनल को प्रदेश में पहला व देश में चौथा स्थान मिला

भीलवाड़ा-(मूलचन्द पेसवानी)। भीलवाड़ा जिले में आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति से केंसर निवारण के लिए काम कर रही संस्था श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के अधिकाधिकारिक यू-ट्यूब चेनल को यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड मिला है। यह अवार्ड अपने आप में बहुत मायने रखता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक यह अवार्ड राजस्थान में केवल आश्रम को ही मिला है।
आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी द्वारा संचालित इस चेनल के आज दिनांक तक 2.18 लाख सब्सक्राइबर हो चुके है तथा इसके 2 करोड़ 4 लाख 24 हजार 854 व्यूज हो चुके है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर नवग्रह आश्रम की यह उपलब्धि एक लंबी छलांग के रूप में देखी जा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड राजस्थान में ही पहला है। भीलवाड़ा जिले में प्रथम तो है ही है वरन देश भर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चौथा सिल्वर प्ले बटन अवार्ड है। नवग्रह आश्रम को मिली इस उपलब्धि पर आश्रम संस्थापक हंसराज चोधरी ने संपूर्ण जिले व प्रदेश वासियों के साथ विश्व के दो करोड़ से ज्यादा अपने व्यूवर्स का आभार ज्ञापित किया है।
श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि यू-ट्यूब अमरीका का प्रबंधन यह प्ले बटन अवार्ड चेनल पर अपलोड़ किये जाने वाले सभी विडियो के प्रमाणिक सिद्व होने पर यह अवार्ड देता है, इसके मायने यह हुआ कि आश्रम की चिकित्सा पद्वति से जुड़े डाले गये सभी विडियो की वैश्विक पटल पर प्रमाणिकता सिद्व हुई है। उन्होंने बताया कि यह प्ले बटन तब मिलता है जब हमारे चेनल पर कोई भी विडियो कॉपी राइट के क्षेत्राधिकार में नहीं आया तथा प्रत्येक विडियो यू ट्यूब की कसौटी पर खरा उतरा। उसकी का परिणाम है कि आज चेनल के 2.18 लाख सब्सक्राइबर तथा 2 करोड़ 4 लाख 24 हजार 854 व्यूवर्स जुड़ चुके है। हंसराज चोधरी ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रीनवग्रह आश्रम का चेनल देश में चोथे स्थान पर तथा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। यह सब आश्रम से जुड़े स्वयंसेवकों की सेवा की बदौलत ही संभव है।
हंसराज चोधरी ने बताया कि 17 मार्च 2017 को प्रांरभ किये इस चेनल के प्रांरभ होने के बाद धीरे उनके चेनल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि महज तीन साल में देश-विदेश में बैठे दो लाख से अधिक लोग उनके चेनल से जुड़ गए। उनकी कई वीडियो को तो एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोगों के रुझान ने इन्हें आगे और वीडियो बनाने की प्रेरणा दी।
श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र चोधरी ने बताया कि यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड मिलने से अब आश्रम की जवाबदेही और ज्यादा हो गयी है। यू-ट्यूब के अगले अवार्ड में भी हमारे चेनल को शामिल करना है। आश्रम द्वारा कोराना काल में भी सेवा कार्यो को जारी रखा गया है वर्तमान में प्रतिदिन ही आश्रम पहुंचने वाले रोगियों को दवा मुहैया करायी जा रही है। इसके अलावा आश्रम की ओर से सामाजिक सरोकारों के कार्यो को भी बढ़ाया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना