मंत्री मास्टर मेघवाल की बेटी का निधन, मंत्री खुद भी अस्पताल में भर्ती

जयपुर /सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पुत्री बनारसी मेघवाल का आज निधन हो गया। वह चुरु जिले में जिला प्रमुख रह चुकी थी। बनारसी मेघवाल को आज अचानक तबीयत खराब होने के बाद सुजानगढ़ से जयपुर लाया जा रहा था। लेकिन, बीच रास्ते में ही उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई।


जानकारी के मुताबिक मेघवाल को जयपुर लाने के बाद मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बनारसी को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई थी, हालांकि वे कोरोना पॉजीटिव थी या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई।


उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट के जरिए संवेदना जताई। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अन्य कई कांग्रेसी नेताओं ने भी बनारसी के असमय निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि बनारसी के पिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल स्वयं गुडगांव के मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ माह से भर्ती है। उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर से गुडगांव शिफ्ट किया था। तब से लेकर अब तक मंत्री अस्पताल में ही भर्ती है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना