हलेड सरपंच लाड़देवी आचार्य ने संभाला कार्यभार

 भीलवाड़ा हलचल।   निकटवर्ती हलेड ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच लाड देवी आचार्य ने आज  पदभार ग्रहण किया।


हलेड राजीव गांधी सेवा केंद्र प्रांगण पर आयोजित कार्यक्रम में सरपंच आचार्य ने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण व ग्राम के विकास हेतु प्रतिबद्धता जताई । ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद शर्मा ने किया। पंचायत सचिव अशोककुमार ने पंचायत का लेखाजोखा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में देवीलाल आचार्य, नंद सिंह, हरि सिंह, गोवर्धन शर्मा, कैलाश सुवालका, दौलत बलाई,नानूराम, रतन नायक,हेमेंद्र सिंह, सत्यनारायण भाटी सहित कही ग्रामीण उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना