रिक्शे पर मिली चद्दर से ढंकी प्रौढ़ की लाश, पुलिस कर रही है पहचान के प्रयास

 भीलवाड़ा हलचल। शहर के अशोक नगर में शुक्रवार सुबह एक रिक्शे में चद्दर से ढंकी प्रौढ़ की लाश पाई गई। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक कपासन क्षेत्र का निवासी हो सकता है, ऐसी आशंका पुलिस ने जताई है। 
भीमगंज थाना प्रभारी प्रकाश भाटी ने हलचल को बताया कि शुक्रवार सुबह अशोक नगर में बीएसएनएल टावर के पास साइकिल रिक्शे पर एक प्रौढ़ की लाश होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रिक्शे पर चद्दर से ढंकी एक प्रौढ़ की लाश  पाई गई। पुलिस प्रौढ़ को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर्स ने प्रौढ़ को मृत बताया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। साथ ही मृतक के हाथ पर मिठूलाल गुदा होने और उसके कपासन क्षेत्र का होने की बात सामने आई है, परिजनों के आने पर ही मृतक की पहचान हो पायेगी। यह प्रौढ़ शहर में ही रिक्शा चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहा था।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना