जंगल में बेहौश मिली किशोरी, सनी थी खून से, फैली सनसनी

भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। मंगरोप थाना सर्किल में 17 साल की एक किशोरी खून सनी हालत में जंगल में अचेत मिली। इस घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
मंगरोप पुलिस ने हलचल को बताया कि थाना सर्किल के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद घर से बिना बताये निकल गई। किशोरी जब लौटकर घर नहीं आई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वे, किशोरी की तलाश में निकल पड़े। शाम को यह किशोरी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में अचेत पड़ी मिली। उसको ब्लीडिंग हो रखी थी। 
यह देखकर परिजन सकते में आ गये। किशोरी को परिजन तुरंत ही जिला अस्पताल ले गये, जहां उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। अभी तक पुलिस को इस संबंध में परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। उधर, किशोरी के अचेत होने से अभी यह पता नहीं चल पाया कि किशोरी घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और उसके साथ क्या घटना हुई। पुलिस किशोरी के हौश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना का पता चल सके। फिलहाल घटना को लेकर पीडि़ता के गांव में सनसनी फैली है। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना