जेल में प्रहरियों पर हमला कर 16 कैदी हुए फरार


जोधपुर.
जिले के फलोदी कस्बे में उप कारागृह में जेल प्रहरियों पर हमला व आंखों में सब्जी और मिर्ची डालने के बाद बैरिक का गेट खोलकर 16 बंदी सोमवार रात फरार हो गए। जेल व पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जोधपुर रेंज व आस-पास के जिलों में नाकाबंदी कराई गई। जोधपुर जिले की सीमा सील कर बंदियों के घरों में दबिशें दी गईं, लेकिन फिलहाल बंदियों का पता नहीं लग पाया।

पुलिस ने बताया कि फलोदी उप कारागृह को देर शाम जेल प्रहरी बंद कर रहे थे। बंदी बैरिकों में थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे कुछ बंदियों ने बैरिकों से जेल प्रहरियों पर हमला कर दिया। उन्होंने सब्जी के साथ ही मिर्ची पाउडर भी जेल प्रहरियों की आंखों में डाल दी। सुरक्षाकर्मी राकेश गोदारा व अन्य से मारपीट की। महिला प्रहरी मधु को पकड़कर गेट तक घसीटा गया। फिर 16 बंदी जेल का पीछे का दरवाजा खोलकर भाग निकले। सभी बंदी बाहर खड़ी एसयूवी व बोलेरो में बैठ फरार हो गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा