तीन हजार की आबादी के गांव में 19 कोरोना पॉजीटिव मिले, ग्रामीणों ने किया स्वैच्छिक बंद

 

आकोला (दुर्गा पारीक)। कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। छीपों का आकोला गांव में एक साथ 19 पॉजीटिव मिलने के बाद गांव में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया है।
जानकारी के अनुसार छीपों का आकोला गांव की आबादी करीब तीन हजार है। बुधवार को गांव में वायरल, खांसी व बुखार के रोगियों की सैंपलिंग की गई। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 19 जने कोरोना संक्रमित पाए गए। चिकित्सा विभाग, पंचायत समिति, कोटड़ी डिप्टी व तहसीलदार छीपों का आकोला पहुंचे। सभी संक्रमितों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को धारा 144 व कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया है। गांव के बाजार व गलियां सूनी पड़ी हैं। सभी अपने घरों में हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना