कोरोना: नई गाइडलाइन जल्दी शाम 6 बजे से लगाया जा सकता है कर्फ्यू !


जयपुर (हलचल) प्रदेश में  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  कड़े कदम उठाने जा रहे हैं, इनमें नाइट कर्फ्यू का दायरा  बढ़ाया जाएगा। वहीं चर्चा यह भी है कि समीक्षा बैठकों के दौरान आए सुझावों पर भी गहलोत  अमल करने जा रहै है। बताया जा रहा है कि  आज कल में कोरोना संक्रमण को रोकने और हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

अब शाम 6 से  कर्फ्यू ! 
सूत्रों के अनुसार सरकार  का कर्फ्यू का समय शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक करने का मानस है ओर कभी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या 20  तक ही सीमित की जा सकती है। 

इस सुझावों पर हो रहा सरकार के मंथन
बताया  जा रहा है कि  कोरोना के लगातार चली समीक्षा बैठकों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से कई सुझाव सरकार को दिए गए थे।

- इनमें वैवाहिक और सामाजिक आयोजनों में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या 50 किए जाने
-नाइट कर्फ्यू की अवधि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक की जाए
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में धार्मिक मेलों, उत्सवों, जुलूसों आदि पर रोक लगाने
-सरकारी कार्यालयों की तर्ज पर निजी कार्यालयों में उपस्थिति 75 फीसदी की जाए
-रेस्टोरेंट आदि में केवल टेक-अवे की सुविधा की अनुमति
- कोचिंग संस्थानों में कक्षा पर रोक लगाने का सुझाव
- स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए प्रवेश दिए जाने
-बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की संख्या प्रचार 50 फीसदी जैसे सुझाव शामिल हैं।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना