8 जिलों के कलेक्टर सहित 67 आईएएस के तबादले

 


 जयपुर ।राज्य सरकार ने बुधवार रात  ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए  67 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।   टोंक और भरतपुर समेत 8 जिलों के कलेक्टर और समित शर्मा समेत 2 संभागीय आयुक्त भी बदले गए हैं। राजस्थान में पहली बार ब्यूरोक्रेसी की परंपरा भी टूट गई। 1989 बैच के मुख्य सचिव निरंजन आर्य के मातहत 1988 बैच के आईएएस सुबोध अग्रवाल को लगाया गया है।

राज्य में अब तक यह परंपरा रही है कि किसी जूनियर को मुख्य सचिव बनाए जाने की स्थिति में सीनियर आईएएस को सचिवालय से बाहर तैनाती दी जाती है, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है। दिलचस्प यह है कि इसी परंपरा को कायम रखने के लिए 1988 बैच के आईएएस सुबोध अग्रवाल को नवंबर 2020 में खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटाकर सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी गई थी। उसी खान एवं पेट्रोलियम विभाग में उन्हें पांच महीने बाद वापस लाया गया है। सुबोध को 5 महीने में दूसरी बार खान में लगाया, सवा 2 साल में इस विभाग में 6 आईएएस बदलेे, 9 महीने में कुल 261 आईएएस के तबादले हुए

सरकार के 28 माह के कार्यकाल में खान विभाग से 6 अफसरों को चलता किया गया। सबसे पहले प्रमुख सचिव अपर्णा अरोरा को हटाकर एसीएस सुदर्शन सेठी को लगाया गया। सेठी के बाद 1996 बैच के दिनेश कुमार को हटा दिया गया। चंद महीने बाद ही उन्हें हटाकर कुंजीलाल मीणा को कमान दी गई, लेकिन वह भी ज्यादा वक्त रह नहीं पाए।

फिर सरकार ने सुबोध अग्रवाल को लगाया, लेकिन निरंजन आर्य के सीएस बनने के कारण उन्हें हटाकर अजिताभ शर्मा को लगाया। अब अजिताभ शर्मा को महज पांच महीने के भीतर हटा दिया गया है।कुंजीलाल मीणा को प्रमुख सचिव कृषि की जगह प्रमुख सचिव यूडीएच लगाया गया है।
गायत्री राठाैड़ को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय से प्रमुख सचिव जीएडी, पर्यटन लगाया।
महेंद्र साेनी को आयुक्त डीपीआर से आयुक्त परिवहन लगाया गया है।
अजिताभ शर्मा समेत 3 का कद घटा

अजिताभ शर्मा को प्रमुख सचिव खान एवं पेट्राेलियम से हटाकर आईटी सीएमडी मेट्राे रेल लगाया है। अजिताभ ने हाल में केंद्रीय प्रतिनियुक्त में जाने के लिए आवेदन किया था।
भास्कर ए सावंत को प्रमुख सचिव यूडीएच से हटाकर प्रमुख सचिव कृषि एवं सहकारिता लगाया है। वहीं आलाेक गुप्ता काे भी प्रमुख सचिव पर्यटन, देवस्थान से हटाकर प्रमुख सचिव आईटी लगाया है।
जयपुर में जितेंद्र कुमार और उदयपुर में दिनेश कुमार संभागीय आयुक्त नियुक्त जयपुर : संभागीय आयुक्त समित शर्मा को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में सचिव लगाया गया है। उनकी जगह जितेंद्र कुमार को जयपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। जितेंद्र आयुक्त, टीएडी उदयपुर में थे। उदयपुर : दिनेश यादव काे उदयपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। वह पहले सामान्य प्रशासन और नागरिक उड्डयन में सचिव पद पर तैनात थे।

सचिव के सहारे ग्रामीण विकास
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज में सामान्य ताैर पर किसी सीनियर आईएएस काे लगाया जाता है, जिसके अंडर में दाे सचिव हाेते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राेहित सिंह के दिल्ली जाने के बाद नई लिस्ट में कार्मिक विभाग ने किसी सीनियर आईएएस काे नहीं लगाया। ये विभाग सचिव के सहारे ही चलाए जाएंगे।

टोंक में चिन्मयी गोपाल समेत प्रतापगढ़ और जालोर में भी महिला कलेक्टर लगी
चिन्मयी गोपाल पहले उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव थीं।
अनुपमा जोरवाल ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव हाेंगी।
महावीर वर्मा अब न्याय विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
हृदयेश शर्मा पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना