कहीं आप बहुत ज्यादा नमक तो नहीं खाते, बॉडी में पहचानिए लक्षण


लाइफस्टाइल डेस्क। खाने में सीमित मिकदार में इस्तेमाल होने वाला नमक ना सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारी सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। नमक का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है, साथ ही पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। नमक का इस्तेमाल पानी में मिला कर किया जाए तो सूजन और दर्द से राहत मिलती है। नमक जितना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है उसकी अधिक मात्रा उतनी ही हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। हम सभी यह तो जानते हैं कि नमक क्या है लेकिन यह नहीं जानते कि खाने-पीने की किन चीज़ों के अधिक सेवन से हमारी बॉडी में नमक की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारी सेहत को कई तरह नुकसान पहुंचाती है। आप भी अगर नमक का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो अपने अंदर इन लक्षणों को पहचानिए और तुरंत उसका इलाज कीजिए।

नमक क्या है?

खाना का स्वाद बढ़ाने के लिए जिस नमकीन पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं उसे हम नमक के नाम से जानते हैं। रसायनिक दृष्टि से ये सोडियम क्लोराइड है। नमक मे लगभग 60% क्लोराइड और लगभग 40% सोडियम है।

दिन में एक इंसान को कितने नमक का सेवन करना जरूरी है।

एक व्यक्ति दिनभर में 9-12 ग्राम नमक का सेवन करता हैं। जबकि युवाओं को दिनभर में 5 ग्राम या इससे कम नमक का सेवन करना चाहिए। इतने नमक में करीब 2.5 ग्राम सोडियम होता है।

ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो अपने में मौजूद लक्षणों को पहचानिए

स्टोमक ब्लोटिंग (पेट का फूलना):

जब आपके पेट में सूजन हो या पेट फूला हुआ महसूस हो तो समझ जाइए कि आप नमक का अधिक सेवन कर रहे हैं। कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका स्वाद नमकीन नहीं लगता लेकिन उसमें सोडियम अधिक मौजूद होता है जो बॉडी को नुकसान पहुंचा सकता है। सैंडविच, पिज्जा, बैगेल्स और डिब्बाबंद सूप में नमक मौजूद रहता है लेकिन उसके स्वाद से हमें उसमें नमक होने का अंदाजा नहीं लगता।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना:

ब्लड प्रेशर बढ़ने कई कारण हो सकते हैं लेकिन जाहिर तौर पर नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

हाथ पैरों में सूजन:

अगर आपके चेहरे से लेकर हाथ और पैर सूजन के कारण पफी दिखते हैं तो आप समझ जाइए कि आप आवश्यकता से अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं।

आपको प्यास ज्यादा लगती है तो:

यदि आप पानी का ज्यादा सेवन करते हैं फिर भी प्यासे रहते हैं तो समझ जाइए कि आप बहुत अधिक नमक खा रहे हैं। नमक का अधिक सेवन आपकी बॉ़डी को डिहाइड्रेट करता है। बॉडी में नमक की मात्रा अधिक होने से आपका शरीर आपकी कोशिकाओं से ज्यादा पानी खींचता है, और आपको बहुत प्यास लग सकती है।

वज़न बढ़ना:

अगर आपका एक सप्ताह या कुछ दिनों में 2 पाउंड या 4 पाउंड से अधिक वज़न बढ़ने लगे तो समझ जाइए कि आप नमक का सेवन अधिक कर रहे हैं। अपने में नमक की अधिकता के लक्षणों को पहचानिए और अपनी डाइट से नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर दीजिए।

ठीक से नींद नहीं आना

अगर आप सोने से पहले नमक का अधिक सेवन करते हैं तो आपको रात को सुकून की नींद नहीं आती। अनिंद्रा, रात में बार-बार नींद का खुलना, सुबह उठने के बाद भी आराम महसूस नहीं होना बॉ़डी में नमक की मात्रा बढ़ने के लक्षण हैं।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा